बरेली: बमिया शंकरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवती के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में युवती का इलाज जारी
भुता थाना क्षेत्र के बमिया शंकरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवती के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पल्लवी पुत्री सुनील कुमार निवासी बमिया शंकरपुर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद तीन से चार लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा है, जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।