बिसारतगंज थाना पुलिस ने युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उप निदेशक महावीर सिंह ने बताया कि वे कांस्टेबल नरेश कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से अवैध कच्ची शराब को लेकर युवक की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुरेन्द्र बताया।