बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गोटिया में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत
अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गोटिया में दो बाइको में ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है ।जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल व्यक्ति ने बताया रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।