गिरिडीह: गिरिडीह में गैस सिलेंडर की कीमत वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना, केंद्र सरकार पर महंगाई का आरोप
गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों और महंगाई के खिलाफ गुरुवार को 11 बजे से गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से शहर के टावर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व जेएमएम महासचिव महालाल सोरेन व संचालन अजीत कुमार पप्पू कर रहे थे,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित थे।