ग्राम खोई में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। भीषण गर्मी के कारण एक परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व 3 लाख रुपए नकदी चुरा लिए। इस घटना के बाद गांव में डर व दहशत का माहौल है।