शेखपुरा: पिंजड़ी गांव में फसल पटवन के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, 8 लोग हुए जख्मी
शेखपुरा जिले के पिंजड़ी गांव में फसल पटवन के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से कुल 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए पावापूरी रेफर किया गया है।