महसी: रमावापुर खुर्द किसानगंज मार्ग से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पम्पिंग सेट, तमंचा व कारतूस बरामद
थानाध्यक्ष हरदी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि रमाकांत पुत्र लल्लन वर्मा निवासी बरवलिया दाखिला लोधौनी को उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, अमन प्रताप यादव, कांस्टेबल इंद्रेश यादव, धर्मेंद्र प्रजापति ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का पंपिंग सेट एवं एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।