गाज़ीपुर: दादरी गंगा घाट पर जितिया स्नान के दौरान 5 साल का मासूम गंगा में डूबा, पिता की आंखों के सामने तेज धारा में बहा रोहन
गाजीपुर के ददरी घाट से जितिया पर्व के दिन दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई है। गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे तेज धारा की चपेट में आ गए। हादसे में पांच वर्षीय रोहन गहरे पानी में लापता हो गया, जबकि उसके सात वर्षीय भाई रोहित को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट के पास हुआ।