कटंगी: भजियापार में ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में 3 गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम भजियापार में ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 126(1), 296(ए), 308(3), 308(5), 351(3), 3/5 के तहत मामला दर्ज किया।