लोहरदगा: आज अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में एनजीटी के पारित आदेश के संबंध में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।
वन प्रमण्डल पदाधिकारी अभिषेक कुमार की उपस्थिति व अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा की अध्यक्षता में बुधवार को एनजीटी के पारित आदेश के संबंध में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम हिण्डाल्को को शहर में इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले लगाये जाने व प्रतिदिन डिसप्ले का पंजी संधारित किये जाने के पूर्व में दिये गये निदेश की समीक्षा की गई।