चौसा प्रखंड मुख्यालय में स 58 पर नल का गंदा पानी जमा हो जाता है जिसकी वजह से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है, वहीं बीमारी फैलने का डर भी बना रहता है। उक्त मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद ने स्थानीय कई व्यवसाईयों और गृह स्वामियों को नोटिस थमाया और 24 घंटे के भीतर उनसे जवाब भी मांगा है।