कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के हाफला रघुनी चौक पर देर रात गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में मल्लिक नामक व्यक्ति को गोली मारी गई।
गोली उनके हाथ में लगी है और उनका इलाज जारी है।
घटना के कारण को लेकर फिलहाल संदेह की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।