तानसेन: 7 साल बाद भी दो लाख की मांग, पीटकर घर से निकाला, महिला ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
लक्ष्मणपुरा में रहने वाली संगम पारछे अपने ससुरालियों की प्रताडना से बेहद परेशान है। उसने शुक्रवार दोपहर SP ऑफिस पहुंचकर एक बार फिर ससुरालियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।उसका कहना है कि करीब 7 साल पहले जब उसकी शादी घास मंडी इलाके के सुमित के साथ हुई थी तब पिता ने सामर्थ्य से ज्यादा दहेज़ दिया था फिर भी 2 लाख रुपए की और मांग को लेकर आए दिन उसे पीटा जाता है।