बक्सर के मध्य विद्यालय नदांव में बुधवार को 1:00 बजे अपराह्न में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक का थीम था- हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा। इसमें बच्चों के नियमित उपस्थिति, पठन-पाठन, विद्यालयीय व्यवस्था और एनीमिया के रोकथाम पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे अनमोल रत्न हैं।