अररिया: घुसी पोखर के समीप बांस की झाड़ी में जमीन में गढ़ा एक व्यक्ति का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Araria, Araria | Nov 11, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के खपरैल जनता हाट घुसी पोखर के समीप बांस के झाड़ी में जमीन में गढ़े एक व्यक्ति का शव सोमवार को सुबह 7 बजे के करीब पलासी थाना पुलिस ने बरामद किया है. वहीं शव मिलने की सुचना मिलते ही मौके पर शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वही पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है.