अररिया: जिले के टॉप 10 वांछित कुख्यात अपराधी को पुलिस ने मछहा से किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Araria, Araria | Nov 11, 2024 अररिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 वांछित कुख्यात अपराधी आशीष कुमार पोद्दार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी देते हुए अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी आशीष कुमार पोद्दार अपने घर मछहा जो की शंकरपुर थाना क्षेत्र में आता है वहां आया हुआ है जिसके बाद स्थानीय पुलिस को लेकर टीम के द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तारी कर लिया गया.