बांसवाड़ा: कालिका माता मंदिर के पास बाइक सवार युवकों पर हमला, बदमाशों ने की मारपीट और बाइक की तोड़फोड़
कालिका माता मंदिर के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला करने और उनकी बाइक में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी मोहम्मद कासिम पुत्र शफीक मोहम्मद और अदनान पुत्र दिलावर खान निवासी कंधारवाड़ी परिवार की शादी में फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफर को उसके घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे।