कोंच: एसटीएफ की छापेमारी: सिंदुआरी गांव से हथियार समेत युवक गिरफ्तार
Konch, Gaya | Jul 5, 2026 गया से आई एसटीएफ की टीम ने शनिवार देर रात कोंच थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने गांव में दबिश दी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान ग्राम टेपा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है।