परसिया: बाईपास में स्कूल से घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट, माथे पर गंभीर चोट, लगे टांके
रावनवाडा बाईपास पर स्कूल से घर लौट रहे ग्यारहवी के छात्र के साथ मारपीट की गई। इस वारदात में छात्र के माथे पर कडे से गंभीर चोट आई। परासिया में उसका पुलिस ने मेडिकल कराया। माथे पर टांके लगाए गए है।घटना को लेकर छात्र ने बताया कि वह स्कूल से लौट रहा था। इसी दौरान आठ दस लडके आए और उससे विवाद करने लगे। उसके माथे पर कड़ा मारा गया। मंगलवार को 1 बजे पिता ने बताया।