बागीदौरा: छीछ गांव में पूर्वजों की धरोहर ‘बुओट तालाब’ बना कूड़ाघर, प्रशासनिक अनदेखी से अस्तित्व पर संकट
छींछ गांव में जहाँ प्राकृतिक जल स्रोतों का अभाव रहा है, वहीं पूर्वजों ने अपनी दूरदर्शिता और सूझबूझ से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अनेक तालाबों का निर्माण किया था। इन जलाशयों का उद्देश्य गाँव का जलस्तर बनाए रखना और भविष्य में जल संकट से बचाव करना था। लेकिन आज रविवार सुबह 11बजे वही ऐतिहासिक धरोहरें प्रशासनिक उदासीनता और अतिक्रमण की भेंट चढ़ती नजर आ