देवघर: गंगोत्री से पैदल निकले बाबा धाम के कांवरियों का जत्था हरिद्वार पहुंचा, स्नान कर बाबा धाम की ओर प्रस्थान किया
गंगोत्री से पैदल यात्रा पर निकले बाबा धाम के कांवरियों का जत्था गुरुवार के सुबह 6:00 बजे हरिद्वार पहुंचा जहां पर सभी तीर्थ यात्रियों ने गंगा में स्नान कर मन में दृढ़ संकल्प के साथ बाबा धाम की ओर प्रस्थान किया। बता दे की पिछले कई दिनों से सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री से जल भरकर पैदल यात्रा पर निकले हैं जो आज हरिद्वार पहुंचे।