देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में मां जगतधात्री की प्रतिमा स्थापित कर तीन पहर की पूजा शुरू
बाबा मंदिर प्रांगण से दुर्गा मंदिर में मां जगत धात्री की प्रतिमा स्थापित कर गुरुवार सुबह 6:00 बजे से तीन पहर की पूजा अर्चना शुरू की गई। जिसमें पुजारी सरदार पर पंडा गुलाब नंद ओझा आचार्य सारनाथ महाराज के द्वारा तांत्रिक विधि से प्रातः काल की प्रथम पहर की पूजा की गई। जिसके बाद दोपहर को द्वितीय पूजा की गई और देर रात्रि को तृतीया पहर की पूजा का आयोजन किया जाएगा।