देवघर: अक्षय नवमी पर बाबा मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
अक्षय नवमी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लगभग 60000 श्रद्धालुओं ने पट बंद होने तक पूजा अर्चना किया। वही मंदिर प्रांगण में कई धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए ।जिसमें मुंडन उपनयन गठबंधन अभिषेक इत्यादि अनुष्ठान कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी। गुरुवार सुबह 5:00 से ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।