दंतेवाड़ा: *दंतेश्वरी मंदिर टेंपल एस्टेट कमेटी जल्द जारी करेगी मां दंतेश्वरी के 10 ग्राम के चांदी के सिक्के,जमा है 36 किलो चांदी
बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के श्रद्धालुओं के लिए दंतेश्वरी मंदिर प्रबंधन टेंपल एस्टेट कमेटी ने मां दंतेश्वरी के 10 ग्राम के चांदी के सिक्के जारी करने का निर्णय लिया है।चांदी के सिक्के पर एक तरफ मां दंतेश्वरी और दूसरी तरफ मंदिर का चित्र अंकित होगा। मंदिर प्रबंधन टेंपल एस्टेट कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के खजाने में अब तक 36 किलो चांदी है।