दंतेवाड़ा: बारसूर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचे विधायक चैतराम अटामी, पूजा अर्चना कर की मंगलकामना
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व अवसर आज बारसुर नगर में विराजमान प्राचीन युगल गणेश प्रतिमाओं के दर्शन पूजन करने पहुंचे दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी। इस दौरान विधायक चैतराम अटामी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोकमंगल की कामना की। बता दें इस मंदिर को बारसूर गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है।