दंतेवाड़ा: पोंदुम में बच्चे के अपहरण मामले को लेकर कोतवाली पुलिस एक्शन मोड पर,फेरीवालों की बुलाई बैठक, मांगे वैध दस्तावेज
कोतवाली पुलिस ने फेरीवालों और ठेला वालों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है,इसके लिए कोतवाली थाने में फेरीवालों फऔर ठेलों मे सामग्री विक्रय करने वालों को बुलाकर उनके सभी दस्तावेज चेक किये गए।जिन लोगों ने मुसाफिरी दर्ज नहीं कराई थी, उन्हें जमकर फटकार लगायी गयी। सभी बाहरी फेरीवालों को मुसाफिरी दर्ज कराने को कहा गया है।