सांगानेर: जयपुर सीकर रोड पर हरमाड़ा घाटी में बीती रात 3 कारों की भिड़ंत, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, सूचना पर पुलिस पहुंची
जयपुर के हरमाड़ा घाटी क्षेत्र मे बीती रात तीन कारों की आपस में भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई और सभी कार सवार सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार चौमूं से जयपुर की ओर जा रही कार के सामने अचानक राहगीर आ गया था।