गाज़ीपुर: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गाजीपुर में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने आधुनिक भारत के सपने को याद किया
गाजीपुर में भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा...