बेतिया: सांसद डॉ. संजय जयसवाल अग्नि-दुर्घटना पीड़ित परिवार से मिले, गहरा शोक जताया
बेतिया। शहर के जनता सिनेमा चौक स्थित जितेन्द्र कुमार की फर्नीचर दुकान में बीते सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ था। इस हृदयविदारक अग्नि-दुर्घटना में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। दुखद पहलू यह रहा कि हादसे के दौरान धुएं और अगलगी में जितेन्द्र कुमार की दादी का निधन हो गया, जिससे परिवार गहरे