धार: कॉलेज में भोज समारोह आयोजित, विधायक नीना वर्मा शामिल, बोलीं- धार में बनेगा महाराजा भोज शोध केंद्र
Dhar, Dhar | Jan 30, 2026 महाराजा भोज की नगरी धार में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को विभिन्न विषयों पर गहन अध्ययन के लिए एक समर्पित शोध केंद्र की आवश्यकता है। कालिदास संस्कृति अकादमी उज्जैन व मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के माध्यम से धार में महाराजा भोज शोध केंद्र स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।