धार: धार-इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर घाट उतारते समय पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला
Dhar, Dhar | Jan 30, 2026 धार इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर घाट उतारते समय पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला।धार के इंदौर–अहमदाबाद फोरलेन के जेतपुरा फाटे के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अहमदाबाद की ओर से इंदौर की दिशा में जा रहा ट्रक घाट उतरते समय अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। ट्रक पलटते हुए सड़क किनारे जा पहुंचा, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।