पचोर क्षेत्र में गौशाला होने के बाद भी गाय सड़कों पर घूम रही है जो आए दिन वाहनों की चपेट में आने से और कांटे गिट्टी पत्थर लगने से चोटिल हो रहे हैं ।पटाड़िया धाकड़ गांव में को सेवाओं की टीम प्रतिदिन घायल और बीमार गोवंश का उपचार कर रही है। श्याम भंडारी ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि गांव की हर बीमार और घायल गोवंश का उपचार किया जा रहा है।