बदायूं: कलेक्टगंज गांव में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद में 5 लोगों ने एक परिवार के 4 सदस्यों को घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र के कलेक्टगंज गांव में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने लाठी डंडा मारकर प्रदीप पुत्र बुधपाल, काशीराम पुत्र बुधपाल, राम भरोसे पुत्र बुधपाल, राजश्री पत्नी आशाराम को घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।