बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अखा में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की थी लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई ।गुरुवार को पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है ।