झांसी: बीडा के किसानों की जमीन का मुआवजा समय पर नहीं दे रही, बबीना विधायक ने CM को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2025 झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसे ही कुछ किसान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के पास पहुंचे थे। विधायक ने उनकी समस्या को सुनकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। साथ ही वह दस्तावेज भी मुख्यमंत्री के पास भेजे हैं ।