झांसी: झांसी एसएसपी ने पुलिस लाइन में नवाबाद थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का किया खुलासा
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2025 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट हुए। दोनों रिश्ते में मामा भांजे हैं, जिसमें भांजा अंशुल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि मामा जीवन साहू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाश अंशुल साहू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से रेलवे टिकट कलेक्शन के गबन किए गए 69 लाख 78 हजार 642 रुपए बरामद हुए