बबीना के पीएनबी चौराहे पर खड़ी एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले बाइक से धुआँ निकला और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।