फ्रेंड्स कालोनी विद्युत स्टेशन के अंतर्गत स्थित उपखंड कार्यालय बकेवर पर टीजी-2 के पद पर तैनात संविदा कर्मचारी ब्रजेश बौद्ध की डेंगू बुखार से बुधवार देर शाम इटावा से दिल्ली उपचार के लिए ले जाते समय 8 बजे मौत हो गई। वह और उनकी पत्नी सुचिता दोनों पिछले दो दिन से बुखार से ग्रसित थे और शहर के भरथना चौराहे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे थे।