गोपालगंज: गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें: सीएस व जिला शिक्षा पदाधिकारी
जिले में सभी बच्चियों को गर्भाशा कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन कुछ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि यह वैक्सीन ठीक नहीं है। यह सभी आरोप गलत है वैक्सीनेशन सभी बच्चियों को अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए यह बाते कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार की शाम चार बजे सिविल सर्जन डॉ विरेंद्र प्रसाद व जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने दी।