गाज़ीपुर: गाजीपुर में बाढ़ और कटान पर वार, डीएम अनुपम शुक्ला ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी शुरू की
गाजीपुर में संभावित बाढ़ और कटान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सदर तहसील के कुर्था और सैदपुर तहसील स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र में चल रहे कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और मानकों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों...