बांसवाड़ा: घाटोल क्षेत्र स्थित कुवानीया गांव में 22 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
घाटोल थाना क्षेत्र के कुवानीया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार शाम 4 बजे कल्पेश पुत्र भाणजी निवासी कुवानीया का शव उसके घर के पीछे स्थित एक नाले के पास पेड़ से लटका हुआ मिला।