कुमारखंड: केवटगामा में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो लोग घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कुमारखंड थाना क्षेत्र के केवटगामा में बुधवार को शाम करीब चार बजे बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फनान इलाज एक लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।