जबलपुर: गुना में अब 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होगा, मिलेगा रोजगार: सीएम डॉ. मोहन ने कहा- आने वाला है नया दौर
मध्यप्रदेश, खासकर गुना जिले के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक रहा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां 1059 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने जा रही अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। इस फैक्टी की स्थापना से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और