गायघाट: हनुमान नगर चौक के पास एनएच 27 पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रक चालक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक के समीप एनएच 27 पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घायल की पहचान हनुमान नगर गांव निवासी मुनि राय के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।