धोरैया: बांका: 'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम में एसपी ने धनकुंड थाना में जनसुनवाई की, थाने का निरीक्षण किया
Dhuraiya, Banka | Mar 30, 2026 बांका एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा बांका पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत धनकुंड थाना परिसर में सोमवार की शाम करीब 4 बजे से आम जनता की समस्याओं को लेकर जन सुनवाई का आयोजन किया गया.जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा कई मामलों का त्वरित समाधान भी किया गया.