रायबरेली: कृष्णपुर ताला के पीड़ित परिवार ने डीएम से की शिकायत, नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने और फर्जी बैनामा करने का लगाया आरोप
16 मार्च रविवार दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी कार्यालय मे कृष्णपुर ताला का पीड़ित परिवार अपने साथ हुई धोखाधड़ी के मामले मे नायब तहसीलदार को आरोपित बताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है,कि नायब तहसीलदार के द्वारा एक लाख की रिश्वत मांगी गई थी। ना देने पर विपक्षियों को धोखाधड़ी से बैनामा करवा दिया गया है। निष्पक्ष जांच की मांग की है।