टीकमगढ़: अवैध खनन में लगा ट्रैक्टर बना हादसे का कारण, बाइक सवार तीन घायल, टीकमगढ़ अस्पताल में भर्ती
आज दिन शनिवार को सुबह टीकमगढ़ जिले मे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हादसा दरगाह कला गांव के पास हुआ जहां सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर घायलों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस का कहना है ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।