शाहपुर: पाढर में बदला मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद, भारी नुकसान की आशंका
Shahpur, Betul | Apr 2, 2026 गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे शाहपुर क्षेत्र के पाढर गांव में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं,