औरैया: अवैध खनन पर रात भर चला अभियान, 18 वाहनों के चालान, एक डंपर किया गया सीज, ₹1,52,500 का जुर्माना भी लगाया गया
औरैया में जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात औरैया-इटावा मार्ग, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा औरैया-फफूँद रोड पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली औरैया पुलिस बल, खान अधिकारी वशिष्ठ यादव तथा एआ