हज़ारीबाग: शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस से एंबुलेंस की चोरी
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र स्थित शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस से 108 एंबुलेंस की चोरी हो गई है। इस संबंध में 108 एंबुलेंस के प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार मंगलवार रात को 108 एंबुलेंस की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एमएन 6910 है।